रामगंगा किनारे घायल अजगर का रेस्क्यू, मेनका गांधी की संस्था पीएफए ने बचाई जान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

रामगंगा किनारे घायल अजगर का रेस्क्यू, मेनका गांधी की संस्था पीएफए ने बचाई जान

संपादक /धीरेंद्र सिंह (धीरू )

खबर:

बरेली। जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए वर्षों से कार्यरत मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) को रामगंगा नदी के निकट एक घायल अजगर के होने की सूचना मिली। बताया गया कि कुछ बच्चे अजगर पर पत्थर मार रहे थे, जिससे वह घायल हो गया था।

सूचना मिलते ही पीएफए की रेस्क्यू टीम हरकत में आई। रेस्क्यू इंचार्ज धीरज पाठक और सह रेस्क्यू प्रभारी विक्रांत यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।

रेस्क्यू के बाद पीएफए टीम ने घायल अजगर को उपचार और सुरक्षित संरक्षण के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया। इस दौरान रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक, विक्रांत यादव सहित वन विभाग की टीम मुख्य रूप से मौजूद रही।

पीएफए ने लोगों से अपील की है कि वन्य जीवों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा न करें और ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग या पशु सुरक्षा संस्थाओं को सूचना दें।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई