कमिश्नरी बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, सीमा दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर सक्सेना सचिव निर्वाचित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

कमिश्नरी बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, सीमा दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष, सुधीर सक्सेना सचिव निर्वाचित

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

खबर:

बरेली। बार एसोसिएशन चुनाव के बाद अब कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में सीमा दीक्षित को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि सचिव पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में सुधीर सक्सेना ने जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुबोध जौहरी ने बताया कि संविधान के अनुरूप चुनाव की पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी के सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी अरविंद भटनागर की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरमैन पीसी सहगल के निधन के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। इस बार अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सचिव पद के लिए मतदान कराया गया।

18 तहसीलों के वकील जुड़े हैं कमिश्नरी बार से

चेयरमैन सुबोध जौहरी ने बताया कि कमिश्नरी बार एसोसिएशन का इतिहास काफी पुराना है और इससे बरेली मंडल की 18 तहसीलों के अधिवक्ता जुड़े हुए हैं। भले ही यहां प्रतिदिन बैठने वाले वकीलों की संख्या कम दिखाई देती हो, लेकिन कमिश्नरी की सभी तहसीलों में इसका व्यापक प्रभाव है।

सीमा दीक्षित ने गिनाईं प्राथमिकताएं

निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सीमा दीक्षित ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि अधिक से अधिक कार्य दिवसों में काम हो, ताकि दूर-दराज की तहसीलों और गांवों से आने वाले वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके और वे सुरक्षित अपने घर लौट

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई