रजिस्ट्री कार्यालय जेल रोड में गणतंत्र दिवस समारोह, विधायक डी.सी. वर्मा ने किया ध्वजारोहण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

रजिस्ट्री कार्यालय जेल रोड में गणतंत्र दिवस समारोह, विधायक डी.सी. वर्मा ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रजिस्ट्री कार्यालय, जेल रोड बरेली में ध्वजारोहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री डी. सी. वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में एआईजी स्टाम्प श्री तेज सिंह यादव, उप निबंधक प्रथम श्री रवि प्रकाश वर्मा तथा उप निबंधक मीरगंज सुश्री अवंतिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, सचिव अतुल सक्सेना, उपाध्यक्ष श्याम लाल, सह सचिव राजेश कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना, पुरन लाल लोधी एवं विकास पासवान ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार रखे। विधायक श्री डी. सी. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के आदर्शों पर चलने तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

समारोह का सफल संचालन श्री तारा चंद राठौर ने किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई