गणतंत्र दिवस पर अंतरिक्ष वीर को सलाम: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

गणतंत्र दिवस पर अंतरिक्ष वीर को सलाम: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित

संपादक/धीरेंद्र सिंह (धीरू )

खबर:

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण तब आया, जब माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने उत्तर प्रदेश के गौरव, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया। #AxiomMission4 को सफलता के शिखर तक पहुंचाकर उन्होंने माँ भारती के मस्तक को गर्व से ऊँचा कर दिया।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को यह सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार उनके अदम्य साहस, उत्कृष्ट शौर्य, निडरता और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई उड़ान मिली है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमता और अधिक सशक्त हुई है।

उनकी प्रतिबद्धता, संयम और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय वैज्ञानिक और अंतरिक्ष योद्धा किसी भी चुनौती को पार करने में सक्षम हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह असाधारण सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी।

देशवासियों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई