तेज रफ्तार वैगनआर का कहर, तीन लोगों को रौंदते हुए मकान से टकराई कार, CCTV में कैद हादसा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

तेज रफ्तार वैगनआर का कहर, तीन लोगों को रौंदते हुए मकान से टकराई कार, CCTV में कैद हादसा

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया इलाके में आज तेज रफ्तार और अनियंत्रित वैगनआर कार ने बड़ा हादसा कर दिया। सड़क पर बेकाबू हुई कार ने पहले तीन लोगों को जोरदार टक्कर मारी और फिर एक मकान की दीवार से जा टकराई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अत्यधिक तेज गति में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार के नीचे से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।

हादसे में एक मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई