श्रोताओं ने किया आकाशवाणी केन्द्र बरेली का भ्रमण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

श्रोताओं ने किया आकाशवाणी केन्द्र बरेली का भ्रमण

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। आकाशवाणी केन्द्र बरेली में आयोजित एक विशेष मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रोताओं ने केंद्र का भ्रमण किया और प्रसारित हो रहे गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों की खुलकर प्रशंसा की। इस दौरान श्रोताओं ने उद्घोषकों एवं कार्यक्रम प्रमुख को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

सिंधौली मीरगंज और करूला मुरादाबाद से पहुंचे श्रोताओं ने आकाशवाणी केंद्र परिसर का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, उद्घोषकों और प्रसारक सहायकों से मुलाकात कर कार्यक्रम निर्माण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

रेडियो प्रेमी ज़ीशान वारसी (सिंधौली मीरगंज, बरेली) ने कहा कि वे अन्य केंद्रों के कार्यक्रम भी सुनते हैं, लेकिन आकाशवाणी बरेली से प्रसारित कार्यक्रमों की गुणवत्ता में हाल के समय में उल्लेखनीय निखार आया है। वहीं, करूला मुरादाबाद से आए अय्यूब खांन ने “मुझे याद है ज़रा-ज़रा”, “श्रोता मंच”, “आपकी पसंद” और “अनुरोध गीत” जैसे कार्यक्रमों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में टीम की मेहनत स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आकाशवाणी केंद्र की पूरी टीम बेहतर और उपयोगी कार्यक्रम श्रोताओं तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है तथा समय-समय पर श्रोताओं से फीडबैक लेकर सुधार करती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना, उद्घोषक देवेंद्र रावत, प्रदीप मिश्रा, अमृता सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई