होली के मद्देनजर 28 फरवरी को खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और बैंक, 3 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

होली के मद्देनजर 28 फरवरी को खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और बैंक, 3 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

लखनऊ, 27 फरवरी 2026।

उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने होली पर्व को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को होली के अवसर पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत घोषित सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इसके बदले कार्य व्यवस्था संतुलित रखने के लिए 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक एवं कोषागार सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त तिथि को सभी विभाग नियमित रूप से कार्य करेंगे।

यह आदेश प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राय द्वारा जारी किया गया है। शासन स्तर से सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रेषित कर दिए गए हैं।

शासन ने आमजन से अपील की है कि वे 28 फरवरी को अपने आवश्यक शासकीय कार्य निपटा सकते हैं, क्योंकि उस दिन सभी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई