डीएम बरेली के नेतृत्व में एचपीवी टीकाकरण अभियान का वर्चुअल शुभारंभ, 14 वर्ष की किशोरियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से संरक्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डीएम बरेली के नेतृत्व में एचपीवी टीकाकरण अभियान का वर्चुअल शुभारंभ, 14 वर्ष की किशोरियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से संरक्षणर

बरेली।PM Narendra Modi द्वारा 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ जनपद Ajmer से वर्चुअल माध्यम के जरिए किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बरेली में जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का वर्चुअल अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीएम बरेली ने संबंधित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में लक्षित आयु वर्ग की सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे मिशन मोड में संचालित किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। अभिभावकों एवं आमजन को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों और एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि अधिकतम लाभार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद बरेली में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम संभव हो सके।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई