बरेली में अफसरों की होली बनी यादगार, SSP के ठुमके और IPS अंशिका का ‘लंदन ठुमका’ बना आकर्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में अफसरों की होली बनी यादगार, SSP के ठुमके और IPS अंशिका का ‘लंदन ठुमका’ बना आकर्षण

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। रंगों का पर्व होली इस बार बरेली में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के लिए खास उत्साह और उमंग लेकर आया। शहर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में अधिकारियों का अनोखा अंदाज देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए अधिकारी न सिर्फ एक-दूसरे को होली की बधाई देते नजर आए, बल्कि डांस फ्लोर पर उतरकर जमकर मस्ती भी करते दिखे।

डीएम आवास से शुरू हुआ उत्सव

होली के दिन सबसे पहले जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास पर होली मिलन का आयोजन हुआ। यहां पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एकत्र हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। हंसी-मजाक और रंगों के बीच यहीं से अधिकारियों की होली का रंगीन सफर शुरू हुआ।

डीआईजी और कमिश्नर आवास पर भी मना जश्न

डीएम आवास से निकलने के बाद अधिकारियों का काफिला डीआईजी अजय कुमार साहनी के आवास पहुंचा, जहां भी होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सभी अधिकारी कमिश्नर आवास पहुंचे और वहां भी देर तक रंग और खुशियों का माहौल बना रहा।

एडीजी आवास पर छाया होली का रंग

दिन का सबसे उत्साहपूर्ण कार्यक्रम एडीजी रमित शर्मा के आवास पर आयोजित हुआ। यहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष होली मिलन समारोह रखा गया था। ढोल की थाप और डीजे की धुन पर पूरा परिसर उत्सव स्थल में बदल गया। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ रहा था और पुलिसकर्मी भी खुलकर इस खुशी में शामिल हो रहे थे।

‘चुम्मा-चुम्मा’ पर थिरके SSP

Oplus_0

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही फिल्मी गीतों की धुन गूंजी, एसएसपी अनुराग आर्य खुद को रोक नहीं पाए और डांस फ्लोर पर उतर आए। उन्होंने लोकप्रिय गीत “चुम्मा-चुम्मा दे दे” पर भांगड़ा और फिल्मी स्टेप्स के साथ शानदार डांस किया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद अधिकारी और पुलिसकर्मी तालियां बजाने लगे और माहौल और भी जोशीला हो गया।

IPS अंशिका का ‘लंदन ठुमका’ बना आकर्षण

Oplus_0

कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर “लंदन ठुमका” गीत पर शानदार डांस किया। उनके आत्मविश्वास और स्टाइल ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके डांस को देखकर कई पुलिसकर्मी भी डांस फ्लोर पर उतर आए और माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया।

ADG को बुलाने के लिए गाया गया गाना

बताया जाता है कि जब अधिकारी एडीजी रमित शर्मा के आवास पहुंचे तो वह शुरुआत में बाहर नहीं आए। इस पर एसएसपी अनुराग आर्य ने मजाकिया अंदाज में गाना गाकर उन्हें बाहर आने का न्योता दिया। इसके बाद डीआईजी अजय साहनी ने भी माइक संभालते हुए उन्हें बाहर आने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद एडीजी बाहर आए और फिर रंग-गुलाल के साथ जश्न का दौर शुरू हो गया।

DSP का ‘एनिमल डांस’ भी रहा चर्चा में

कार्यक्रम में डीएसपी संदीप ने सिर पर गिलास रखकर मजेदार अंदाज में ‘एनिमल डांस’ किया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद अधिकारी और पुलिसकर्मी ठहाके लगाने लगे। ढोल और डीजे की धुन पर कई पुलिसकर्मी भी जमकर थिरकते नजर आए।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस होली मिलन कार्यक्रम में एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, आईपीएस अंशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम में रंग, संगीत और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने इस होली को अधिकारियों के लिए यादगार बना दिया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई