डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के दिए निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा कराने के दिए निर्देश

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।जनपद में चल रही परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई