पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हुआ इनामी गौकश गिरोह का सदस्य, गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हुआ इनामी गौकश गिरोह का सदस्य, गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक इनामी आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गौकशी के मामले में वांछित आरोपी इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में एक उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गया, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोली मारकर काबू कर लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई