राम नवमी पर यूपी ग्रामीण बैंक में दो दिन का अवकाश घोषित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राम नवमी पर यूपी ग्रामीण बैंक में दो दिन का अवकाश घोषित

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने राम नवमी के अवसर पर 26 और 27 मार्च 2026 को बैंक की सभी शाखाओं और कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में बैंक के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग की ओर से 25 मार्च 2026 को आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचना के आधार पर 26 मार्च 2026 को राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद 27 मार्च 2026 को भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत अवकाश घोषित किए जाने की सूचना दी गई है।

बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों दिनों में बैंक की सभी शाखाएं और कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही संबंधित शाखा प्रबंधकों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करें।

बैंक प्रबंधन द्वारा जारी इस आदेश की जानकारी सभी शाखाओं और कार्यालयों को भेज दी गई है, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समय रहते वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा सकें।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई