मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, डीएम अविनाश सिंह की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण, डीएम अविनाश सिंह की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। जनपद में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बड़े उत्साह के साथ देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान जनपद में चयनित लाभार्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बेहद अहम है।

कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ और उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई