भाजपा नेता छंगा मल मौर्य पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, 45 साल पुरानी दुकान पर ताला — शिकायत के दौरान दुकानदार को पड़ा हार्ट अटैक

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भाजपा नेता छंगा मल मौर्य पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, 45 साल पुरानी दुकान पर ताला — शिकायत के दौरान दुकानदार को पड़ा हार्ट अटैक

अंबेडकर सम्मान समारोह में विधायक के सामने लगाई गुहार, सिविल डिफेंस टीम ने CPR देकर बचाई जान

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली।कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अंबेडकर सम्मान समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे दुकानदार राजकुमार को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस कार्यकर्ताओं ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाई।

मौर्य मंदिर, कटरा चांद खान क्षेत्र के रहने वाले चिम्मन लाल और राजकुमार ने कार्यक्रम में पहुंचकर कैंट विधायक और क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता छंगा मल मौर्य ने उनकी 45 साल पुरानी दुकानों पर जबरन ताले डाल दिए हैं।

पीड़ितों का कहना है कि दुकान खोलने के लिए उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि एक लाख रुपये देने के बावजूद भी अब तक ताला नहीं खोला गया। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम के नाम पर वर्षों से उनसे किराया वसूला जाता रहा है।

इसी दौरान जब राजकुमार अपनी समस्या बता रहे थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह कार्यक्रम स्थल पर ही गिर पड़े। हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार किया, जिससे उनकी जान बच सकी।

घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई