अजय चौहान बने उत्तर प्रदेशीय सफाई मज़दूर संघ के बरेली जिला अध्यक्ष, सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई को मिलेगी नई धार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अजय चौहान बने उत्तर प्रदेशीय सफाई मज़दूर संघ के बरेली जिला अध्यक्ष, सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई को मिलेगी नई धार

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। उत्तर प्रदेशीय सफाई मज़दूर संघ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए अजय चौहान को बरेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू द्वारा लिया गया, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष को पद से हटाते हुए नई जिम्मेदारी अजय चौहान को सौंपी गई है।

अजय चौहान लंबे समय से सफाई कर्मचारियों और मजदूरों के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर बरेली में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। हाल ही में नगर निगम बरेली से जुड़े एक मामले में उन्होंने दो सफाई कर्मचारियों को मृतक आश्रित नियुक्ति न मिलने पर कड़ा विरोध जताया। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त संजीव मौर्य से बातचीत कर सवाल उठाया कि जब अन्य को नियुक्ति दी जा रही है तो इन कर्मचारियों को क्यों वंचित रखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस हस्तक्षेप के बाद नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह से कार्यभार वापस ले लिया। इसके साथ ही अजय चौहान ने निगम में कथित घोटालों से जुड़ी फाइलें और शासनादेश भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिसका असर प्रशासनिक स्तर पर देखने को मिला।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नजर बनी हुई थी और वे लगातार मजदूरों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न को लेकर चेतावनी देते रहे थे। ऐसे में संगठन ने सख्त कदम उठाते हुए नेतृत्व परिवर्तन किया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू और प्रदेश महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों, सफाई कर्मचारियों और शोषित वर्ग की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि नगर निगम बरेली में जल्द ही पारदर्शिता और न्याय की नई व्यवस्था देखने को मिलेगी, जहां परिवारवाद को कोई स्थान नहीं होगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई