बरेली स्टांप विभाग में बड़ा एक्शन: IG स्टांप ने 2 उप निबंधकों समेत 3 कर्मचारियों को किया निलंबित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली स्टांप विभाग में बड़ा एक्शन: IG स्टांप ने 2 उप निबंधकों समेत 3 कर्मचारियों को किया निलंबित

सदर प्रथम कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। IG स्टांप IAS नेहा शर्मा ने सदर प्रथम कार्यालय में तैनात तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में खलबली मच गई है।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में उप निबंधक रवि प्रकाश शर्मा, उप निबंधक शिवम मिश्रा और कनिष्ठ सहायक तोषक राजन राजपूत शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन पर स्टांप रजिस्ट्रेशन से जुड़े कार्यों में अनियमितता, लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद IG स्टांप ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सदर प्रथम कार्यालय में लंबे समय से दलाली, फाइलों के निस्तारण में देरी और नियमों के विपरीत कार्य किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है और कई अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

IG स्टांप नेहा शर्मा पहले भी विभिन्न जिलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए जानी जाती रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कदम से आम लोगों को राहत मिलने और स्टांप कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई