एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन की शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन की शाखाओं का किया वार्षिक निरीक्षण, पब्लिक ओरिएंटेड सर्विसेज को प्राथमिकता देने तथा सभी ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्यों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश*   सहसंपादक हरीश भाकुनी

आज दिनांक *11.05.2026* को *डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल* द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

 

उपरोक्त भवन के विभिन्न तलों में स्थित साईबर सेल, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, टेक्निकल सैल, सूचना सैल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल, मोबाइल ऐप, सिटी कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी/नैनीताल कार्यालय तथा सी0सी0टी0वी0 यूनिट में प्रचलित विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं उनके क्रियान्वयन से संबंधित अहम विषयों का गहनता से निरीक्षण किया गया।

 

👉*तकनीकी संसाधनों और कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण*

 

▫️*साइबर सेल एवं फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट:* ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश।

 

▫️*सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल:* भ्रामक सूचनाओं पर पैनी नजर रखने और सभी डिजिटल/सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में मॉनिटरिंग के कार्यों को समीक्षा कर लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

 

▫️*शिकायत प्रकोष्ठ एवं मोबाइल ऐप:* आम जनता से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और डिजिटल सेवाओं की सुगमता को जांचा गया। मोबाइल रिकवरी को बढ़ाने के निर्देश।

 

▫️*सिटी कंट्रोल रूम व सीसीटीवी यूनिट:* शहर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर देते हुए प्रभारी और कर्मियों को 24*7 ऑन वॉच रहकर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी यूनिट में स्थित specialized कैमरों की दक्षता को चेक किया गया। PA system की प्रभाविकता को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

 

▫️*टेक्निकल सेल एवं सूचना सैल:*

वर्तमान में प्रचलित समस्त पोर्टल, सॉफ्टवेयरों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों को परखा गया। संबंधित प्रभारी को सभी कार्यों को अध्यवाधिक करने के निर्देश दिए। प्रभारी सूचना सैल को जन सुविधा के दृष्टिगत जन अपेक्षित सूचनाओं का विधिवत रूप से त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।

 

▫️*डीसीआरबी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय:* डीसीआरबी (जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो) में उपलब्ध अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, गुमशुदगी रजिस्टरों तथा ऑनलाइन सॉफ्टवेयरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में उपलब्ध पत्रावलियों, विशेष अपराध रजिस्टरों की समीक्षा की गई।

 

*एसएसपी के मुख्य दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:*

 

▫️*ऑनलाइन/ऑफलाइन रिकॉर्ड:* सभी शाखाएं अपने अभिलेखों और डेटा को शत-प्रतिशत अपडेट रखें। लंबित कार्यों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।

 

▫️*जन-हितैषी पुलिसिंग:* कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।

 

▫️*तकनीकी दक्षता:* आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर पुलिसिंग को स्मार्ट और पारदर्शी बनाया जाए।

 

 

निरीक्षण के दौरान *डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल,* श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार, श्री देवेंद्र राजपूत (वाचक), श्री हिमांशु पंत, प्रधान लिपिक, उपनिरीक्षक श्री अर्जुन गिरी, आशुलिपिक साधना एवं पीआरओ हेमा ऐठानी उपस्थित रहे।

 

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई