पुलिस मुठभेड़ में दो कथित गौकश गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली, दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पुलिस मुठभेड़ में दो कथित गौकश गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली, दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

बछड़े के वध के बाद मांस बेचने जा रहे थे आरोपी, तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और दो कथित गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर की गई फायरिंग में एक उपनिरीक्षक घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, गोवंशीय मांस, गौकशी के उपकरण और एक बाइक बरामद की है।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार के अनुसार, थाना शीशगढ़ पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गुलामगंज रोड से नई बस्ती जाने वाले मोड़ पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम के करीब पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के कंधे में गोली लग गई।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में दबोच लिया। उनकी पहचान जलीश (42) निवासी कंचनकुआ और सदाकत (45) निवासी नई बस्ती, शीशगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, गोवंशीय मांस, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा एक बाइक बरामद हुई।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक बछड़े का वध कर उसका मांस बेचने की बात स्वीकार की है। हालांकि, बरामद मांस की पुष्टि के लिए उसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। घायल उपनिरीक्षक और दोनों आरोपियों का उपचार कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई