हल्द्वानी से खड़गे का 2027 के चुनाव का शंखनाद, BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

हल्द्वानी से खड़गे का 2027 के चुनाव का शंखनाद, BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष । सहसंपादक हरीश भाकुनी                                                                      हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद रैली’ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2027 के विधानसभा चुनाव का सियासी बिगुल फूंकते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने अपने संबोधन में भाजपा की नीतियों, भ्रष्टाचार और संविधान को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

खड़गे ने आरएसएस और भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए जेल जाने वाला कोई भाजपा या आरएसएस नेता बताया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन के समय भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे, जबकि कांग्रेस का आजादी की लड़ाई का गौरवशाली इतिहास रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा के लिए पूरे देश में पदयात्रा की, जबकि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है। उत्तराखंड सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।

खड़गे ने भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ वाली राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में जाने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपी नेता साफ हो जाते हैं और फिर उन्हें पार्टी में गले लगा लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जाएंगी।

जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन का जिक्र करते हुए खड़गे ने सरकार पर युवाओं के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ और राम मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे को भी उठाते हुए भाजपा पर हमला बोला।

रैली के दौरान रामलीला मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरा रहा। मैदान के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग खड़गे को सुनने के लिए मौजूद रहे। हल्द्वानी की धरती से कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई