औप्टिमम टेनिस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
सहसंपादक हरीश भाकुनी चूनाखान, नैनीताल। औप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान जिला नैनीताल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री दीपक नारायण सिंह बिष्ट, आईजी सीआरपीएफ (सेवानिवृत्त) रहे।
समारोह का संचालन श्री डी.एस. रावत, निदेशक एवं ओनर, औप्टिमम टेनिस एकेडमी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बृज मोहन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, शंकर दत्त सती, बसंत जोशी, पूरन जोशी, हरीश प्रसाद, सुमित तिवाड़ी, नमन तिवाड़ी सहित रामनगर से आए अनेक उदीयमान खिलाड़ी, स्थानीय खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में करीब 30-35 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरण एवं जलपान का आयोजन श्री डी.एस. रावत द्वारा किया गया।
समारोह में खिलाड़ियों ने टेनिस के रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लेकर स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया। अंत में “भारत माता की जय” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और देशभक्ति के जोश के साथ समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने खेल के साथ-साथ देशप्रेम, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया।




