बाबा नीम करौली श्री आनन्द आश्रम वृद्धाश्रम में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
सह-संपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी
ब्रेकिंग न्यूज | हल्द्वानी: आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री आनन्द आश्रम द्वारा संचालित बाबा नीब करोरी वरिष्ठ नागरिक गृह में देशभक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ध्वजारोहण से लेकर देशभक्ति गीतों, नृत्य और कविताओं तक पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। समारोह में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री नवीन वर्मा जी ने ध्वजारोहण किया और अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
श्री नवीन वर्मा ने कहा कि संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद जी के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पिछले वर्ष संस्था का वर्चुअल उद्घाटन किया गया, जो संस्था के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान की बात है।
समारोह के विशेष अतिथि सह-संपादक श्री हरीश भाकुनी जी ने कहा कि श्रीमती कनक चंद जी की बुजुर्गों के प्रति सेवा भावना, मेहनत, निरंतर प्रयास और उच्च सोच का ही परिणाम है कि उनके प्रयासों से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुजुर्गों के लिए खेल, सांस्कृतिक एवं हुनर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इससे सरकार को लंबे समय से उपयोग में न आ रहे स्टेडियम को पुनः उपयोग में लाने के लिए प्रेरणा मिली, जो एक सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर अमर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए गए। वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित लोगों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया।
समारोह में संस्था के संस्थापक श्री टी.एस. रावत जी, विशेष अतिथि एवं सह-संपादक श्री हरीश भाकुनी जी, सचिव श्री मनीष चंद जी, उपाध्यक्ष श्री मदन सिंह बिष्ट जी, कोषाध्यक्ष श्री भुवन चंद्र जोशी जी, संस्था के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
देशभक्ति, सम्मान और सेवा भावना से सराबोर रहा पूरा आयोजन।





