राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर रामनगर में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोलियां

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर रामनगर में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोलियां

रिपोर्ट हरीश भाकुनी 

रामनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के तत्वावधान में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर कृमि मुक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरओ राहुल साहू, ब्लॉक मैनेजर मोहित सक्सेना, आरबीएसके टीम से डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. योगेंद्र, डॉ. प्रमोद, डॉ. फिरोज खान और डॉ. रोहित कुमार सहित फार्मासिस्ट शिवम वर्मा एवं रविंद्र कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट राहुल मिश्रा तथा एआरएस काउंसलर कविंद्र कुमार शर्मा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल के सेवन के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए स्वच्छता अपनाने, हाथ धोने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और विद्यालय स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई