SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का ताबड़तोड़ एक्शन, हल्द्वानी डकैती का मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत 4 गिरफ्तार
सहसंपादक हरीश भाकुनी
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई करीब 8 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
19 अगस्त को हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गोरापड़ाव में करीब 8 लाख रुपये, 12 मोबाइल और सोने के आभूषण लूट लिए थे। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
अब पुलिस ने यश सिडाना को हल्द्वानी, अमनदीप सिंह और शिवराज सिंह को नई दिल्ली तथा अफजल मलिक को किच्छा से गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से चार अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, 18 हजार रुपये नकद, क्रेटा और स्कॉर्पियो वाहन बरामद हुए। मामले में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट बढ़ाई गई है।
डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। त्वरित खुलासे पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये का पुरस्कार दिया।





