48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, रुद्रपुर से आरोपी गिरफ्तार—भीमताल पुलिस ने बरामद की रॉयल एनफील्ड

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, रुद्रपुर से आरोपी गिरफ्तार—भीमताल पुलिस ने बरामद की रॉयल एनफील्ड

9

भीमताल। कोतवाली भीमताल पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की रात ग्राम निशौला, भीमताल निवासी आनंद सिंह बिष्ट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट संख्या UK04AK-0463 चोरी हो गई थी। मामले में कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 037/26 के तहत धारा 303(2), 317(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और हल्द्वानी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ लगातार सुरागरसी-पतारसी की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।

 

26 अगस्त 2026 को पुलिस ने राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर से आरोपी हरीश सिंह जेठा (22 वर्ष), निवासी इन्द्रानगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, नैनीताल को चोरी की बुलेट सहित गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस टीम

 

उ0नि0 लक्ष्मण सिंह देऊपा, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, कानि0 मनोज पंत, का0 ललित आगरी, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 बलजीत सिंह राणा और का0 नरेश परिहार शामिल रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई