नैनीताल पुलिस में अब हर महीने होगा ‘थाना ऑफ द मंथ’ का चुनाव, खराब प्रदर्शन पर तय होगी जवाबदेही; 48 पुलिसकर्मी सम्मानित
हल्द्वानी, 27 अगस्त 2026। नैनीताल पुलिस में बेहतर पुलिसिंग, जवाबदेही और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बड़ा फैसला लिया है। हल्द्वानी कोतवाली सभागार में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में उन्होंने हर महीने “थाना ऑफ द मंथ” चुनने की घोषणा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लगातार खराब प्रदर्शन पर संबंधित थाना प्रभारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी।
बैठक में जुलाई 2026 में जनपद में घटित अपराधों, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छात्रसंघ चुनावों को देखते हुए अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
डिजिटल पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश
बैठक में e-Shakshya App और Zero FIR को लेकर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। एसएसपी ने थानों में ऑनलाइन जीडी, e-FIR, Zero FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana और e-DAR जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं का डेटा समयबद्ध तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल आमजन को तेज और पारदर्शी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जाए।
साइबर ठगी में पीड़ितों का पैसा वापस कराने पर जोर
साइबर अपराध की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑपरेशन्स अमित कुमार सैनी ने PRAGATI पोर्टल, Sahyog Portal और Money Restoration Module की जानकारी दी।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि साइबर ठगी के मामलों में नियमानुसार अभियोग दर्ज कर प्रभावी विवेचना की जाए और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विवेचक की जवाबदेही तय की जाएगी।
जनपद के चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को Cytrain Portal पर पंजीकरण कर साइबर अपराध की नई तकनीकों से अपडेट रहने के निर्देश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट रखने तथा लंबित e-Signing सहित सभी जरूरी प्रक्रियाओं को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। अनावश्यक देरी या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
ऐसे चुना जाएगा ‘थाना ऑफ द मंथ’
नैनीताल जनपद में शुरू की जा रही “थाना ऑफ द मंथ” व्यवस्था के तहत थानों के प्रदर्शन का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।
इसमें प्रमुख रूप से:
– CCTV मॉनिटरिंग और उसका प्रभावी उपयोग
– अपराध नियंत्रण और अपराधों की प्रगति
– साइबर अपराधों का निस्तारण
– लंबित विवेचनाओं का निस्तारण
– डिजिटल पोर्टल पर कार्य की गुणवत्ता
– बीट पुलिसिंग और क्षेत्र में पुलिसिंग की प्रभावशीलता
– अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग मानक
शामिल होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लगातार खराब प्रदर्शन करने वालों पर जवाबदेही तय की जाएगी।
छात्रसंघ चुनाव और जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने कॉलेज परिसरों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी के निर्देश दिए। प्रभावी पुलिस गश्त के साथ आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़काने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी मंथन
बैठक में जनपद की यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। यातायात दबाव वाले क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों और आगामी आयोजनों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन में आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई।
सड़क हादसों में पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात की ओर से हिट एंड रन प्रतिकर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना, राहवीर योजना और e-DAR की कार्यप्रणाली के बारे में थाना प्रभारियों को जानकारी दी गई।
एसएसपी ने दुर्घटना से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने और पात्र पीड़ितों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। e-DAR पोर्टल पर दुर्घटनाओं से जुड़ा आवश्यक डेटा भी समय पर अपडेट करने को कहा गया।
सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 48 पुलिसकर्मी सम्मानित
सैनिक सम्मेलन के दौरान नैनीताल जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात 48 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में म0उ0नि0 मीना गौतम, म0उ0नि0 राधिका भंडारी, अ0उ0नि0 बिहारी लाल, अ0उ0नि0 जितेन्द्र, अ0उ0नि0 मोहम्मद अहमद, हे0का0नि0 कुन्दन कटायत, हे0का0नि0 त्रिलोक रोतेला, हे0का0नि0 रमेश कांडपाल, हे0का0नि0 महेन्द्र सिंह, हे0का0नि0 प्रकाश सिंह, हे0का0नि0 प्रकाश पाण्डेय, हे0का0नि0 परमदीप सिंह, हे0का0नि0 हेमन्त कुमार, हे0का0नि0 दीप चन्द्र, हे0का0नि0 हरीश चन्द्र सिंह नेगी, हे0का0नि0 गंगा मटपाल, हे0का0नि0 मनोज पंत, हे0का0नि0 तकनीकी किशोरी लाल, म0हे0का0नि0 गीता रिंगवाल, आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी भूपेन्द्र ज्येष्ठा, आरक्षी अशोक रावत, आरक्षी भानू प्रताप, आरक्षी गोविन्द प्रसाद, LFM हरनाम सिंह, आरक्षी अनिल गुलानी, आरक्षी मनोज द्विवेदी, आरक्षी हर्ष वर्धन, आरक्षी कुन्दन सिंह, आरक्षी राहुल सिंह राणा, आरक्षी विजय सिंह, आरक्षी ताज मोहम्मद, आरक्षी रोहित सिंह, आरक्षी योगेश सिंह, आरक्षी राजकुमार कम्बोज, FW प्रीति बिष्ट, म0 आरक्षी करिश्मा, म0 आरक्षी निर्मला मेहता, महिला आरक्षी रितु आर्या, महिला आरक्षी रूबी चौहान, म0आरक्षी रेनू अधिकारी, म0आरक्षी चम्पा रावत, म0आरक्षी ममता रजवार, संदेशवाहक रमेश चन्द्र भट्ट, अनुचर संजय जोशी, उपनल चालक जगदीश सिंह, होमगार्ड राजेश पाण्डे एवं धर्मेन्द्र रावत (डीआरएम, नैनीताल) शामिल रहे।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा हैं।
ये अधिकारी रहे मौजूद
गोष्ठी में डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल, एसपी संचार/ऑफिस, हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, रविकांत सेमवाल, सीओ भवाली, गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अंजना नेगी, सीओ नैनीताल, ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना, हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी, यातायात एवं सीपीयू प्रभारी तथा पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहे।
मुख्य कीवर्ड: Nainital Police, SSP Manjunath TC, Haldwani News, Nainital Crime Review, Thana of the Month, Cyber Crime, Digital Policing, Uttarakhand Police




