राजपुरा में पुलिस का बड़ा वार: 21.86 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुराने NDPS मामलों से भी जुड़ा नाम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजपुरा में पुलिस का बड़ा वार: 21.86 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पुराने NDPS मामलों से भी जुड़ा नाम

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुरा क्षेत्र से एक महिला को 21.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

 

रेलवे पटरी के पास पकड़ी गई महिला

 

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को चौकी राजपुरा पुलिस रेलवे पटरी के पास सिकन्दर की दुकान के पीछे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 21.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

 

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 294/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार महिला

 

पूजा सागर पत्नी रवि, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, मुन्नी कश्यप के घर के पास, राजपुरा, हल्द्वानी।

 

बरामदगी

 

– 21.86 ग्राम अवैध स्मैक

 

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं—

 

1. FIR संख्या 216/2021 — धारा 323/504/506 भा.दं.वि.

2. FIR संख्या 117/2022 — धारा 8/21/60 NDPS एक्ट

3. FIR संख्या 116/2022 — धारा 29 NDPS एक्ट

4. FIR संख्या 701/2020 — धारा 29 NDPS एक्ट

5. FIR संख्या 294/2026 — धारा 8/21 NDPS एक्ट

 

यह रही गिरफ्तारी टीम

 

– उपनिरीक्षक आरती, चौकी प्रभारी राजपुरा

– हेड कांस्टेबल पूरन मेहरा

– कांस्टेबल विजय भारद्वाज

 

पुलिस का सख्त संदेश

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

राजपुरा में स्मैक पर पुलिस का बड़ा वार! 21.86 ग्राम नशे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई NDPS मुकदमे”

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई