भारी बारिश में अलर्ट प्रशासन, एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भारी बारिश में अलर्ट प्रशासन, एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 

हल्द्वानी। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। मंगलवार को एसडीएम हल्द्वानी मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और जलभराव संभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने गौला पुल, फतेहपुर, दमुवाढूंगा, राजपुरा, कुसुमखेड़ा समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गौला नदी के जलस्तर की स्थिति भी देखी गई और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों के आसपास न जाएं और बच्चों को भी इन स्थानों से दूर रखें।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात और आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

एसडीएम मोनिका ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई