नैनीताल में Orange Alert से पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस व आपदा राहत इकाइयों को किया हाई अलर्ट—नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नैनीताल में Orange Alert से पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस व आपदा राहत इकाइयों को किया हाई अलर्ट—नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 02 सितंबर को जनपद नैनीताल में Orange Alert जारी किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य आपदा राहत इकाइयों को आपदा उपकरणों और संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। नदी-नालों, गधेरों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा जलस्तर बढ़ने या किसी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।

 

पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों, गधेरों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या आपदा राहत दल से संपर्क करें।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई