मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की करी मांग

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

*मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की करी मांग*

 

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून मै मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा विगत दिनों भारी वर्षा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉको मै आपदा से काफी नुकसान हो गया है मंत्री कैड़ा ने कहा कई ग्रामीणों के घर टूट गए है मकानों के आगे पीछे भूस्खलन होने से मकानों को खतरा बना है, पेयजल, विधुत लाइन ध्वस्त हो गई है, नदियों के कटाव से किसानों की भूमि बह गई है! कई सड़क मार्ग जगह- जगह ध्वस्त हो गए है! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल खुटानी नाले से भीमताल की दुकानों मै पानी व मलवा भर गया!जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल मै 2 लोगो की मृत्यु हो गई थी!

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र मै आपदा से हुये नुकसान का आकलन कराने,प्रभावितो को मुवावजा देने व क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो, पेयजल लाइनों, विधुत व्यवस्था को शीघ्र सही करने हेतु आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की मांग की!

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई