नैनीताल में 7 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नैनीताल में 7 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

 

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 7 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोमवार 7 सितंबर को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

 

आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

 

प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसके चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

हालांकि, नैनीताल शहर में संचालित उन आवासीय शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्रों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई