बरेली बवाल: फरहत की पत्नी की सीएम योगी से गुहार “हमारा घर न तोड़ा जाए, पति-बेटा बेगुनाह हैं”

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली बवाल: फरहत की पत्नी की सीएम योगी से गुहार “हमारा घर न तोड़ा जाए, पति-बेटा बेगुनाह हैं”

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम

बरेली। बरेली बवाल मामले में जेल भेजे गए फरहत की पत्नी खुशनसीब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है कि उनका घर न तोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि उनका पति और बेटा निर्दोष हैं। मौलाना तौकीर रजा खां अक्सर उनके घर आते थे और बवाल से एक रात पहले भी वहीं ठहरे थे, लेकिन परिवार को अंदाजा नहीं था कि हालात इस कदर बिगड़ जाएंगे।

खुशनसीब ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा उनके घर आए थे, चाय-नाश्ता करने के बाद कुछ देर आराम किया और देर रात तक वहीं रहे। इसी दौरान पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन सुबह पुलिस उनके पति फरहत और बेटे मोइन को भी उठा ले गई। उन्होंने कहा— “सुबह-शाम कोई भी दरवाजे पर आता है तो डर लगता है कि मकान तोड़ने आए होंगे। मेरा घर न तोड़ा जाए, हम पहले ही बहुत परेशानी झेल रहे हैं।”

बीडीए की कार्रवाई पर संशय

बीडीए (Bareilly Development Authority) ने फरहत के घर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण अवैध है और नोटिस जारी कर दिया गया है।

हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इंकार करते हुए कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने स्पष्ट किया कि बीडीए नोटिस की तामीली पुलिस का काम नहीं है, जब उच्च अधिकारियों से आदेश आएंगे तो बल उपलब्ध कराया जाएगा।

बवाल से पहले तौकीर रजा खां के फरहत के घर ठहरने और उसके बाद प्रशासन की सख्ती ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है। खुशनसीब का कहना है कि वह न खा पा रही हैं और न सो पा रही हैं। उन्होंने सरकार से न्याय और घर को बचाने की अपील की है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई