Thursday, July 30, 2026
Google search engine
HomeReligionबरेली में बुलडोजर का कहर: क़िला जखीरा में रजा पैलेस ध्वस्त, डॉ....

बरेली में बुलडोजर का कहर: क़िला जखीरा में रजा पैलेस ध्वस्त, डॉ. नफीस का मैरिज हॉल 3 घंटे में मलबे में तब्दील हुआ

बरेली में बुलडोजर का कहर: क़िला जखीरा में रजा पैलेस ध्वस्त, डॉ. नफीस का मैरिज हॉल 3 घंटे में मलबे में तब्दील हुआ

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम

बरेली। बरेली में जुमा बवाल के बाद प्रशासनिक कार्रवाई लगातार तेज़ होती जा रही है। शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा के करीबी और इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (IMC) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खां के मैरिज हॉल रज़ा पैलेस पर बुलडोजर चला दिया।

क़िला थाना जखीरा मोहल्ले में दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही 4 बुलडोजर और भारी पुलिस फोर्स पहुंची, पूरा इलाका दहशत में आ गया। मोहल्ले के लोग घरों की छतों से प्रशासनिक अमले और बुलडोजरों की गड़गड़ाहट देखते रहे। कुछ ही घंटों में 5 करोड़ रुपए की अनुमानित कीमत वाला आलीशान बारातघर मलबे में तब्दील हो गया।

3 घंटे में ध्वस्त हुआ 70% ढांचा, शाम 7 बजे तक चली कार्रवाई

BDA की टीम ने पीएसी, RAF और 5 थानों की फोर्स के साथ मिलकर शाम 4 बजे तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। करीब 3 घंटे की कार्रवाई के दौरान मंडप (मोंटी), बाउंड्री वॉल, 9 कमरे और हॉल का बड़ा हिस्सा तोड़ा गया। अंधेरा होने के कारण शाम 7 बजे कार्रवाई रोक दी गई, लेकिन रविवार को बचे हुए हिस्से को भी ध्वस्त किया जाएगा। फिलहाल सिर्फ हॉल का एक छोटा भाग ही बचा है।

तौकीर रजा के करीबी नफीस जेल में, बेटे संग भेजा गया था जेल

डॉ. नफीस, मौलाना तौकीर रजा की पार्टी इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (IMC) का राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता है। पुलिस ने उसे और उसके बेटे को पहले ही जेल भेज दिया है। नफीस पर आरोप है कि उसने लोगों को प्रदर्शन के लिए भड़काया और एक इंस्पेक्टर को हाथ काटने की धमकी दी थी।

तौकीर रजा के ठिकाने पर भी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, जिस घर में बवाल के दौरान मौलाना तौकीर रजा छिपे थे, उस घर को भी सील कर दिया गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी है और कई अन्य संपत्तियों पर भी बुलडोजर की तैयारी है।

प्रशासन का बयान: “अतिक्रमण पर रूटीन कार्रवाई”

नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य ने कहा, “जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां बुलडोजर चलेगा। हिंसा फैलाने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।”
वहीं, बरेली विकास प्राधिकरण के वीसी मणिकंदन ए ने सफाई दी कि, “रजा पैलेस को 2024 में नोटिस जारी किया गया था। यह ध्वस्तीकरण बरेली हिंसा से जुड़ा नहीं है, सिर्फ एक संयोग है।”

10 हजार स्क्वायर फीट में बना था आलीशान हॉल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डॉ. नफीस का रजा पैलेस लगभग 1,000 वर्ग गज (10,000 स्क्वायर फीट) में फैला हुआ था। इसमें 10 कमरे, बड़ा हॉल और मंडप बना था। यहां की जमीन की कीमत लगभग ₹50,000 प्रति वर्ग गज है, यानी कुल मूल्य करीब ₹5 करोड़ रुपए आँकी जा रही है।

थाना क़िला पूरा जखीरा इलाका दहशत में

बुलडोजर की आवाज़, पुलिस के सायरन और RAF की तैनाती के बीच पूरा जखीरा मोहल्ला सन्नाटा पसरा रहा। लोग खिड़कियों और छतों से पूरी कार्रवाई को देखते रहे। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों और अतिक्रमण करने वालों पर अब कोई रहम नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments