बरेली पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन का बड़ा बयान, कहा “बरेली में कोई दंगा नहीं हुआ, तौकीर रज़ा के खिलाफ फैलाई जा रही हैं झूठी खबरें”
फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम
यूपी -बरेली की पूर्व मेयर और कांग्रेस नेत्री रही सुप्रिया ऐरन ने मौलाना तौकीर रज़ा ख़ान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “बरेली में कोई दंगा नहीं हुआ है, बल्कि कुछ लोग गलत अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।”
सुप्रिया ऐरन ने कहा कि जब भी मौलाना तौकीर रज़ा कोई नारा देते हैं या भीड़ को संबोधित करते हैं, लोग स्वाभाविक रूप से इकट्ठा हो जाते हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी सवाल उठाया कि भीड़ में शामिल सभी लोग असली मुसलमान थे या कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्हें आरएसएस की ओर से भेजा गया ताकि माहौल को बिगाड़ा जा सके।
पूर्व मेयर ने कहा कि शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बिना किसी पक्षपात के तथ्यों की जांच की जाए और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
सुप्रिया ऐरन ने यह भी कहा कि बरेली हमेशा अमन और भाईचारे का प्रतीक रहा है, और कुछ असामाजिक तत्वों के कारण पूरे शहर की छवि को खराब नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी भड़काऊ सूचना पर ध्यान न देने की अपील की।
गौरतलब है कि हाल ही में मौलाना तौकीर रज़ा के कुछ समर्थकों पर बिजली चोरी और बवाल के मामलों में कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद से शहर में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। सुप्रिया ऐरन का यह बयान उसी क्रम में राजनीतिक हलचल को और बढ़ा सकता है।


