ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- 24 घंटे बिजली देना हमारा लक्ष्य, रोस्टर सिस्टम जल्द होगा खत्म

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- 24 घंटे बिजली देना हमारा लक्ष्य, रोस्टर सिस्टम जल्द होगा खत्म

फिरोज खान भास्कर टुडे

बरेली। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिले। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लागू रोस्टर सिस्टम को जल्द ही खत्म किया जाएगा।

शनिवार को बरेली पहुंचे मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जीआईसी ऑडिटोरियम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर विशेष बातचीत की।

पूर्व आईएएस अधिकारी रहे ए.के. शर्मा ने कहा कि अफसर रहते हुए भी उन्होंने जनसेवा की और अब मंत्री बनकर भी उसी भावना से जनता के बीच काम कर रहे हैं।

बिजली व्यवस्था पर बोले ऊर्जा मंत्री ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 हजार करोड़ रुपये की आरडीएसएस योजना का सफल क्रियान्वयन किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दो डिफेंस कॉरिडोर का लाभ मिला है, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा, “आज से 20 साल पहले हफ्ते में एक-दो दिन बिजली आती थी, अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। हमारा लक्ष्य है कि रोस्टर सिस्टम समाप्त कर 24 घंटे निर्बाध बिजली दी जाए।”

बिजली उत्पादन में तेजी ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिजली उत्पादन में तेजी आई है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कानपुर में पांच तापीय परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिससे राज्य को 3900 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिली है।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले दो वर्षों में प्रदेश का बिजली उत्पादन दोगुना हो जाएगा। अब तक डेढ़ लाख से अधिक नए मजरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है और 20 हजार से अधिक मजरों में कार्य प्रगति पर है।

बरेली को मिली नई सौगात बरेली प्रवास के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बने राइफल क्लब का उद्घाटन किया। यह क्लब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और शहर के मनोरंजन व खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा।

मुख्य बातें एक नजर में प्रदेश में बिजली उत्पादन दोगुना करने की दिशा में काम 17 हजार करोड़ की आरडीएसएस योजना से व्यवस्था में सुधार 24 घंटे बिजली आपूर्ति लक्ष्य, रोस्टर सिस्टम खत्म होगा डेढ़ लाख मजरों में बिजली पहुंची, बाकी पर काम जारी

बरेली में राइफल क्लब का भी उद्घाटन किया

#BareillyNews #AKSharma #UPBijliUpdate #24HourElectricity #SmartCityBareilly #UPGovt

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई