डीएम अविनाश सिंह ने पीसीएस परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा पर दिया जोर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डीएम अविनाश सिंह ने पीसीएस परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा पर दिया जोर

फिरोज खान भास्कर टुडे

बरेली। रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन माहौल में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार पर चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, पेयजल, शौचालय, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने केंद्रों पर तैनात स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है और परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। साथ ही, बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, शौचालय और छाया जैसी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं।

केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। प्रशासनिक निगरानी के चलते परीक्षा शहरभर में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई