दीपावली पर अयोध्या धाम में जलेंगे 1.51 लाख गोदीप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दीपावली पर अयोध्या धाम में जलेंगे 1.51 लाख गोदीप

फिरोज खान भास्कर टुडे

मुख्यमंत्री योगी को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भेंट किए गौ उत्पाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को गोदीप (गौमूत्र और गोबर से बने दीपक) तथा विभिन्न गौ उत्पाद भेंट किए।

मंत्री ने बताया कि इस बार दीपावली पर अयोध्या धाम में 1.51 लाख गोदीप जलाए जाएंगे, जिससे गौवंश संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे देश में जाएगा।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गोबर और गौमूत्र से बने दीपक पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर मिट्टी और गोबर से बने दीपक जलाने से प्रदूषण कम होगा और देश में गाय आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दीपावली पर चीनी या केमिकल दीपकों की जगह स्वदेशी गोदीप और मिट्टी के दीपक जलाएं, जिससे गौसेवा, ग्रामीण रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुधन मंत्री के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि गौ आधारित उत्पाद न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी साकार कर रहे हैं।

अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव के दौरान गोदीप जलाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। गौशालाओं में बनाए जा रहे इन दीपकों से गौमाता के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दोनों मजबूत होंगे।

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में हर घर में गोदीप जलाने की परंपरा विकसित की जाए, ताकि ग्राम्य उद्योग, स्वदेशी उत्पाद और हरित जीवनशैली को एक साथ प्रोत्साहन मिल सके।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई