रजऊ में रामलीला मंचन के बाद चाकू से हमला, युवक की मौत छात्रा के परिवार पर हत्या का आरोप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रजऊ में रामलीला मंचन के बाद चाकू से हमला, युवक की मौत छात्रा के परिवार पर हत्या का आरोप

फिरोज खान भास्कर टुडे
रिपोर्ट-राजेश सिंह

बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में बुधवार रात रामलीला मंचन के बाद मेले में हुए चाकूबाजी के एक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रजऊ निवासी अभिषेक यादव (22 वर्ष) पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक बुधवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ बरेली–सीतापुर हाईवे किनारे बाजार स्थल पर रामलीला देखने गया था। रात करीब सवा नौ बजे रावण वध का मंचन समाप्त होने के बाद जब मेले में भीड़ बिखर रही थी, तभी हाईवे पर बने पुलिस यातायात बैरियर के पास किसी ने अभिषेक के पेट और सीने पर कई वार कर दिए। अभिषेक चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पिता रामकिशन फौजी ने आरोप लगाया कि पिछले साल उनके बेटे पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने वाली लड़की के पिता ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

एसपी उत्तरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गांव की पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अभिषेक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की तलाश में रजऊ गांव में दबिश दी और लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

फिलहाल पुलिस रामलीला मेले में पहले हुए लड़कों के झगड़े और पुरानी रंजिश दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। अभिषेक की हत्या से गांव में तनाव का माहौल है, जिसके चलते क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई