Thursday, June 4, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबदायूं में गंधक-पोटाश पीसते समय जोरदार धमाका, एक ही परिवार के चार...

बदायूं में गंधक-पोटाश पीसते समय जोरदार धमाका, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे तीन बच्चे गंभीर

बदायूं में गंधक-पोटाश पीसते समय जोरदार धमाका, एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे तीन बच्चे गंभीर

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

बदायूं। दीपावली से ठीक पहले जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शाहबाद में रविवार रात गंधक-पोटाश पीसते समय जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों के चेहरे और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी प्रदीप अपने घर में गंधक और पोटाश मिला रहे थे। बताया जाता है कि घर्षण के कारण अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। धमाके की चपेट में आने से प्रदीप, उनकी पांच साल की बेटी सुहानी, परिवार के ही विनीत का चार साल का बेटा रितिक और दस साल का बेटा अनुज गंभीर रूप से झुलस गए।

धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि रितिक की आंखों में जलन और धुंधलापन है, जिस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, दीपावली के आसपास गांवों में कई लोग घरों में पटाखों के लिए गंधक-पोटाश का पाउडर तैयार करते हैं। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन पुलिस टीम को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments