बहेड़ी तहसीलदार के बहनोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बहेड़ी तहसीलदार के बहनोई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

दो बाइकें हुईं चकनाचूर

बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार दोपहर रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटा कायस्थान के पास करमपुर तिराहे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान मोहम्मदपुर ठाकुरान निवासी पवन कुमार (पुत्र नोनी राम) के रूप में हुई है, जो बहेड़ी के तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के बहनोई बताए जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, पवन कुमार अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। जब वे अटा कायस्थान के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी रामपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर हो गईं और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को सड़क से उठाया। सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को राममूर्ति अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा है। टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे से कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लेकर ट्रैफिक बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन बरेली पहुंचे, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई