सपा के ‘प्रबल इंजन’ पर संजय निषाद का तीखा वार:बोले इंजन सही होता तो नेता क्यों उतरते!

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सपा के ‘प्रबल इंजन’ पर संजय निषाद का तीखा वार:बोले इंजन सही होता तो नेता क्यों उतरते!

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली। समाजवादी पार्टी के नए नारे “प्रबल इंजन, सपा का विजन” पर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसते हुए कहा – “अगर इंजन सही होता, तो उसमें बैठे लोग एक-एक कर उतरते क्यों?” उन्होंने कहा कि सपा का इंजन खुद ही खराब है, तभी उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

बरेली सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में अब तक एक भी दंगा नहीं हुआ, जो यह साबित करता है कि प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी और वहां विकास का इंजन पूरे वेग से दौड़ेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ नारेबाजी करता है, लेकिन जमीनी हकीकत एनडीए की नीतियों में दिखती है।

सीएम योगी के “हलाल वाले बयान” का समर्थन करते हुए निषाद ने कहा, “देश संविधान से चलता है, शरियत से नहीं।” उन्होंने कहा कि एनडीए ही देश को आगे ले जाने वाला असली इंजन है, बाकी सब दिखावे के हैं जो वक्त आने पर रुक जाते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में “प्रबल इंजन, सपा का विजन” स्लोगन लॉन्च किया गया था। इसके बाद अब भाजपा और एनडीए नेताओं ने इस पर जमकर राजनीतिक हमले शुरू कर दिए हैं।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई