Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomePolticalमौलाना तौकीर रज़ा भतीजे की शादी मे नहीं हो पाएंगे शामिल आखिर...

मौलाना तौकीर रज़ा भतीजे की शादी मे नहीं हो पाएंगे शामिल आखिर क्यों!

मौलाना तौकीर रज़ा भतीजे की शादी मे नहीं हो पाएंगे शामिल आखिर क्यों!

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

मौलाना तौसीफ रज़ा खान के बेटे की शादी में नहीं हो पाएंगे शामिल चाचा तौकीर रज़ा शामिल घर में खुशियों का माहौल, एक तरफ कानूनी शिकंजा

मौलाना तौकीर रजा खान के बड़े भाई तौसीफ रज़ा खान के बेटे मुफ्ती फैज रजा अज़हरी की शादी है जो की तौकीर रजा के भतीजे है.

बरेली। 26 सितम्बर के बवाल मामले में गिरफ्तार किए गए इत्तेहाद मिल्लत कोंसिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रज़ा खां अब अपने भतीजे की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

दरअसल, अदालत ने उन्हें 28 अक्टूबर को पेश होने के आदेश दिए हैं, जिसके चलते पारिवारिक खुशियों के बीच अब एक कानूनी साया मंडरा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 26 सितम्बर को बरेली शहर में हुए सांप्रदायिक तनाव और बवाल के मामले में पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा समेत कई लोगों पर शांति भंग, उकसावे और भीड़ इकट्ठा करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

पुलिस ने मौलाना को नामजद करते हुए दावा किया था कि उनके भाषण और अपीलों से भीड़ भड़क गई थी। इसी सिलसिले में अदालत ने उन्हें हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया है।

आपको बता दे एक साल पहले( निकाह) हुआ था उधर, मौलाना तौकीर रज़ा के परिवार में इन दिनों शादी के दावाते (वालीमा ) की तैयारियां जोरों पर हैं। उनके भाई मौलाना तौसीफ रज़ा खान के बेटे की शादी का दावाते ( वालीमा )28 अक्टूबर को तय है।

घर में खुशियों का माहौल है, रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है और तैयारियां पूरी रौनक पर हैं। लेकिन इसी बीच अदालत में पेशी की तारीख पड़ जाने से परिवार में चिंता भी बढ़ गई है।

मौलाना तौकीर रज़ा और वह अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और कानून के अनुसार ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

अब सभी की निगाहें 28 अक्टूबर की अदालत पेशी पर टिकी हैं, जहां से यह साफ होगा कि मौलाना को राहत मिलती है या नहीं। खुशियों और कानूनी पेचीदगियों के इस संगम ने तौकीर रज़ा परिवार के लिए यह समय कठिनाईओ रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments