बॉलीवुड सितारों पर करोड़ों का फ्रॉड केस!
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली
आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े समेत 22 पर FIR दर्ज, बागपत में मचा हड़कंप
बागपत, यूपी/बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार किसी फिल्म के नहीं, बल्कि करोड़ों के निवेश घोटाले के कारण!
बागपत पुलिस ने इन दोनों कलाकारों समेत कुल 22 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से मोटी रकम निवेश के नाम पर ऐंठी गई और 5 साल में दोगुना पैसा लौटाने का झांसा दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने बड़े-बड़े वादे कर ग्रामीणों और निवेशकों को लुभाया। प्रचार-प्रसार के लिए बॉलीवुड चेहरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा। आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे और विज्ञापनों के जरिए निवेश योजना को विश्वसनीय बताया गया।
लेकिन तय समय बीतने के बाद जब लोगों ने अपना पैसा मांगा, तो कंपनी दफ्तर बंद कर फरार हो गई। करोड़ों रुपए का हेरफेर सामने आने के बाद पीड़ितों ने बागपत पुलिस से शिकायत की, जिस पर जांच के बाद FIR दर्ज की गई।
पुलिस ने मामला धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सेलेब्रिटीज़ की भूमिका की भी जांच की जाएगी, क्या वे केवल प्रमोशन तक सीमित थे या उन्हें कंपनी की असल गतिविधियों की जानकारी थी।
यह मामला दिखाता है कि ग्लैमर की चमक के पीछे ठगी का अंधेरा भी हो सकता है। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े इस मामले में क्या सफाई देते हैं और क्या पुलिस उनकी गिरफ्तारी तक पहुंच पाएगी।


