श्रीराम मूर्ति मेमोरियल वुमन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,चार राज्यों की टीमें भिड़ेंगी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल वुमन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,चार राज्यों की टीमें भिड़ेंगी

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

विजेता टीम को मिलेगी ₹25,000 की ट्रॉफी सहित नकद राशि, फाइनल 31 अक्टूबर को

बरेली/लड़कियों को खेलों में प्रोत्साहन देने और क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से पहली बार आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। टूर्नामेंट चार दिन तक चलेगा और इसका फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता में बरेली, देहरादून, हल्द्वानी और एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन दिवस पर सुबह 9 बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और दिल्ली वुमन्स टीम के बीच पहला मुकाबला खेला गया।

टूर्नामेंट के तहत हर दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे, जिससे सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। तीन मैचों के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों को फाइनल में प्रवेश मिलेगा।

पुरस्कार राशि और सम्मान:
एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने बताया कि फाइनल मैच 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खेला जाएगा।

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹25,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

रनर अप टीम को ट्रॉफी सहित ₹15,000 की राशि दी जाएगी।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को ₹5,000,

बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को ₹2,500-₹2,500 का पुरस्कार मिलेगा।
हर मैच के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

मैच शेड्यूल:28 अक्टूबर: सुबह 9 बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनाम दिल्ली वुमन्स, दोपहर 12 बजे देहरादून वुमन्स बनाम हल्द्वानी वुमन्स।

29 अक्टूबर: सुबह 9 बजे दिल्ली वुमन्स बनाम देहरादून वुमन्स, दोपहर 12 बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनाम हल्द्वानी वुमन्स।

30 अक्टूबर: सुबह 9 बजे दिल्ली वुमन्स बनाम हल्द्वानी वुमन्स, दोपहर 12 बजे एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनाम देहरादून वुमन्स।

31 अक्टूबर: सुबह 9 बजे फाइनल मैच।

क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण एसआरएमएस ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/srmstrust पर देख सकते हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई