Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandदमुआढूँगा पंचक्की पिछौड़ा हाइट्स सोसाइटी के कचरा प्रबंधन लापरवाही पर नगर आयुक्त...

दमुआढूँगा पंचक्की पिछौड़ा हाइट्स सोसाइटी के कचरा प्रबंधन लापरवाही पर नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने लगाया अर्थदंड

दमुआढूँगा पंचक्की पिछौड़ा हाइट्स सोसाइटी के कचरा प्रबंधन लापरवाही पर नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने लगाया अर्थदंड

रिपोर्ट हरीश भाकुनी

नगर आयुक्त द्वारा पिछौडा हाइट्स क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर अर्थ दंड लगाया गया
आज नगर आयुक्त हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा पिछौडा हाइट्स कॉलोनी डमु धुँगा, हल्द्वानी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट (Solid Waste) के अनुचित निस्तारण, साफ-सफाई व्यवस्था में कमी तथा निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों का पालन न किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं।
नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित संस्था/संवेदक के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही स्थानीय निवासियों को भी अपील की गई कि वे घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में पृथक करें और निगम के निर्धारित वाहनों को ही सुपुर्द करें।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments