राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी पहुँचीं, राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष समारोह में होंगी शामिल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी पहुँचीं, राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष समारोह में होंगी शामिल

रिपोर्ट – हरीश भाकुनी

हल्द्वानी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सोमवार अपराह्न 4:10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुँचीं। उनके आगमन पर उत्तराखंड में स्वागत का माहौल रहा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रही। राष्ट्रपति मुर्मू के काफिले के गुजरने से पहले मार्गों को पूरी तरह से क्लियर कराया गया और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया।

हल्द्वानी आगमन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन नैनीताल की ओर प्रस्थान किया, जहाँ वह राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राजभवन नैनीताल का यह समारोह ऐतिहासिक माना जा रहा है, जिसमें राज्यपाल के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान राजभवन के 125 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर एक विशेष प्रदर्शनी और सांस्कृतिक आयोजन भी प्रस्तावित हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा, यातायात और आवास व्यवस्थाओं की समीक्षा अधिकारियों ने पहले ही कर ली थी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई