बरेली पुलिस का“ठाँय-ठाँय साइलेंसर ब्लास्ट पर बड़ा एक्शन!

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली पुलिस का“ठाँय-ठाँय साइलेंसर ब्लास्ट पर बड़ा एक्शन!

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

29 थानों में धुआंधार छापेमारी, 58 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त 5 बाइक सीज, 54 चालान कटे

बरेली। शहर में कानफोड़ू आवाज़ों और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर बरेली पुलिस ने गुरुवार को बड़ा ऑपरेशन “साइलेंसर ब्लास्ट” चलाया। एसएसपी अनुराग आर्य के सख्त निर्देश पर जिलेभर के 29 थानों की पुलिस दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक्शन मोड में रही। इस दौरान पूरे जनपद में पुलिस की टीमों ने मैकेनिक वर्कशॉप, गैराज और दोपहिया शो-रूम पर छापेमारी कर जमकर कार्रवाई की।

अभियान का मकसद था शहर में शांति व्यवस्था कायम रखना, ध्वनि प्रदूषण पर नकेल कसना, और यातायात अनुशासन को मजबूत करना।

पुलिस ने 513 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें कई जगह ऐसे गैराज पकड़े गए जो चोरी-छिपे मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाते थे। कार्रवाई के दौरान 58 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, 5 मोटरसाइकिलें सीज की गईं और धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत 54 लोगों के चालान काटे गए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कहा

> “मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न सिर्फ आम जनता को परेशान करती है बल्कि यह कानून का सीधा उल्लंघन है। ऐसे वाहनों और व्यक्तियों पर अब किसी भी कीमत पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे ताकि जनपद में शांति, अनुशासन और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ कार्रवाई दिखाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।

शहरवासियों ने पुलिस की इस मुहिम का स्वागत किया और कहा कि ऐसे ऑपरेशन लगातार होने चाहिए ताकि कानफोड़ू बाइकों की आवाज से मिलने वाली “ध्वनि यातना” से राहत मिल सके।

अब बरेली की सड़कों पर “ठाँय-ठाँय” नहीं, सिर्फ शांति की आवाज़ सुनाई देगी।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई