Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनगर निगम की सख्ती: सड़क तोड़ने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई...

नगर निगम की सख्ती: सड़क तोड़ने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई तय,15 दिन में सर्वे रिपोर्ट

नगर निगम की सख्ती: सड़क तोड़ने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई तय,15 दिन में सर्वे रिपोर्ट

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश

बरेली/नगर निगम बरेली अब उन लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है जिन्होंने नगर निगम की सड़कों या जमीन पर कब्जा किया है या फिर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। रहपुरा चौधरी क्षेत्र में फय्याज अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर आयुक्त ने पूरे शहर में व्यापक सर्वे के आदेश दिए हैं। इसके लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई शहर के रसूखदारों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच सकती है। नगर निगम ने साफ किया है कि किसी भी स्थिति में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फय्याज अस्पताल पर कार्रवाई के बाद बढ़ी सख्ती

मिनी बाईपास रोड स्थित वार्ड-29, रहपुरा चौधरी क्षेत्र में नगर निगम की जमीन तोड़ने और उस पर निर्माण करने के मामले में फय्याज अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद निगम ने पूरे शहर में इसी तरह के मामलों की जांच शुरू कर दी है।

सर्वे के लिए गठित की गई टीमें
नगर निगम ने अब सभी जोन में अलग-अलग सर्वे टीमें बना दी हैं जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। रिपोर्ट में यह जानकारी दी जाएगी कि किन अस्पतालों, बरातघरों या व्यावसायिक भवनों ने नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा किया है या उसे नुकसान पहुंचाया है।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया होगा या नुकसान पहुंचाया होगा, उनसे भरपाई की जाएगी। अगर संबंधित व्यक्ति या संस्था से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नगर आयुक्त का बयान
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि,

“ऐसे भवनों और प्रतिष्ठानों को चिह्नित कराया जा रहा है जिन्होंने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है या संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

निगम की चेतावनी नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था निगम की सड़कों या संपत्तियों पर कब्जा करती पाई गई, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments