सेक्रेड हार्ट स्कूल में यातायात जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता, कुमकुम प्रथम स्थान पर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सेक्रेड हार्ट स्कूल में यातायात जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता, कुमकुम प्रथम स्थान पर

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को सेक्रेड हार्ट स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यातायात निदेशालय, लखनऊ के तत्वाधान में तथा एसपी ट्रैफिक मो० अकमल खान के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से हेलमेट का महत्व, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा बचाव उपायों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। न्यायाधीशों द्वारा मूल्यांकन के बाद कुमकुम को प्रथम स्थान, खुशी चौहान को द्वितीय स्थान और अर्जुन भाटिया को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रबंधक राधा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी, यातायात पुलिस प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार, टीएसआई जितेन्द्र सिंह, पूजा मलिक, अमन कुमार और बलराम सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की कला की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम ने जहां छात्रों में यातायात जागरूकता को मजबूत किया, वहीं स्कूल और अभिभावकों तक भी सुरक्षित यातायात का सकारात्मक संदेश पहुंचाया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई