लखनऊ: कार चालक की दबंगई—बीएलओ शिक्षिका का बैग चोरी,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लखनऊ: कार चालक की दबंगई—बीएलओ शिक्षिका का बैग चोरी,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

तीन लोगों को रौंदकर फरार; पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के बंथरा कस्बे में शनिवार शाम अफरा-तफरी के बीच एक बड़ी घटना सामने आई। यहां एक कार चालक ने पहले सड़क पर विवाद खड़ा किया और उसके बाद भीड़ को रौंदते हुए फरार हो गया। भगदड़ के दौरान एक महिला शिक्षिका (बीएलओ) का बैग भी चोरी हो गया, जिसमें सरकारी टैबलेट और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे बंथरा कस्बे में एक टाटा कर्व कार चालक ने एक ऑटो चालक से विवाद शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन कार चालक उनसे भी भिड़ गया और हाथापाई शुरू कर दी।

इसी दौरान सरोजनीनगर के गौरी निवासी बीएलओ शिक्षिका दिव्या वर्मा समेत तीन लोगों को कार से रौंदते हुए आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने शिक्षिका का बैग भी चोरी कर लिया।

सरकारी टैबलेट और जरूरी दस्तावेज गायब
चोरी हुए बैग में सरकारी टैबलेट, पहचान संबंधी दस्तावेज व अन्य महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी खंगाले जा रहे तहरीर के आधार पर बंथरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बैग लेकर फरार हुए युवक और कार चालक की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

रविवार शाम तक पुलिस को किसी भी आरोपी का ठोस सुराग नहीं मिला है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में कुछ अहम इनपुट मिले हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में विरोध घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे घटनाक्रम दोबारा न हों।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई