बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का बयान सुन्नी वक्फ बोर्ड पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का बयान सुन्नी वक्फ बोर्ड पर लापरवाही के गंभीर आरोपp

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

“दी गई जमीन पर अब तक मस्जिद नहीं… सरकार जिम्मेदारी किसी और को सौंपे”

बरेली। बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि 6 दिसंबर 1992 का दिन आज भी मुसलमानों के लिए गहरे दर्द की याद लेकर आता है। जमात के अनुसार, चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को इसी दिन असामाजिक तत्वों ने शहीद कर दिया था, जिसकी टीस आज भी बाकी है।

सुन्नी वक्फ बोर्ड की निष्क्रियता पर जमात ने उठाए सवाल जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मंदिर और मस्जिद दोनों के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया गया था। मंदिर का निर्माण पूरा होकर भव्य रूप में तैयार हो चुका है, लेकिन मस्जिद निर्माण के लिए दी गई 5 एकड़ भूमि पर अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को सौंपी गई थी और मस्जिद बनाने का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन बोर्ड ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। “यह सुन्नी वक्फ बोर्ड की बड़ी लापरवाही है। अगर यही रवैया रहा तो मस्जिद निर्माण का सपना कभी पूरा नहीं होगा,” मौलाना रजवी ने कहा।

“बोर्ड अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता”
मौलाना मुजाहिद हुसैन कादरी ने कहा कि यदि बोर्ड के पदाधिकारी मस्जिद निर्माण में रुचि नहीं रखते, तो उन्हें साफ तौर पर सरकार को इसकी जानकारी देकर किनारा कर लेना चाहिए। “बोर्ड अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता,” उन्होंने कहा।

“जमीन हमारे हाथ से न निकल जाए”
मुफ्ती फारूक मिस्बाही ने चिंता जताते हुए कहा कि बोर्ड की निष्क्रियता से कहीं दी गई जमीन पर भी खतरा न खड़ा हो जाए। हाल ही में बोर्ड ने मस्जिद का नक्शा और फंडिंग अभियान भी जारी किया था, लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ है, तो पदाधिकारी इस्तीफा देकर रास्ता साफ करें।

सरकार से मस्जिद निर्माण की जिम्मेदारी किसी और संस्था को सौंपने की मांग
मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि सुन्नी वक्फ बोर्ड से मस्जिद निर्माण की जिम्मेदारी वापस लेकर किसी दूसरी योग्य संस्था को सौंपी जाए, ताकि निर्माण जल्द शुरू हो सके।

बैठक में मौजूद रहे बैठक में नसीर अहमद नूरी, तहसीन रज़ा खान, फैसल इस्लाम, हाजी नाज़िम बेग, आरिफ़ अंसारी, अब्दुल हसीब खान, जोहेब अंसारी, हाजी तारिक रज़ा, रोमन अंसारी, साहिल रज़ा, ओवैस मियां कादरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई